विष्णुगढ़: भेलवारा पावर ग्रिड के पास दो ट्रक आपस में भिड़े, एक चालक की हुई मौत व एक चालक गंभीर रूप से घायल
विष्णुगढ़-हजारीबाग रोड एनएच 522 के भेलवारा पावर ग्रिड के पास सोमवार की अहले सुबह करीब चार बजे दो ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। भीषण हादसे में दोनों ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक ट्रक के चालक की मौत इलाज के लिए हजारीबाग ले जाने की दौरान रास्ते में हो गई। मृतक ट्रक चालक की पहचान मांडू निवासी हामिद अंसारी के रूप में की गई।