विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ थाना के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
बीते 23 अगस्त को रांची में युवा आक्रोश रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया दमन और जगह-जगह रोकने व प्रताड़ित करने के खिलाफ शनिवार को भाजपा द्वारा विष्णुगढ़ थाना के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इसके तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनं का पुतला भी दहन किया गया। इसकी शुरूआत विष्णुगढ़-गोमियां रोड़ स्थित काली मंदिर के पास से हुई।