विष्णुगढ़: बेलियाटांड में खोंगिया नदी में पुल निर्माण कार्य में लगे कर्मियों को अपराधियों ने पीटा, मांगी लेवी
बेलियाटांड में खोंगिया नदी पर निर्माणाधीन पुल के साइट पर गुरूवार रात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला। अपराधियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे साइट इंचार्ज समेत अन्य कर्मियों की पिटाई कर दी। करीब एक घंटे तक अपराधियों ने कहर बरपाया। इसके बाद काम बंद रखने और ठेकेदार को मिलने की धमकी देकर चलते बने। करीब 15 से अधिक संख्या में अपराधी पुलिस वर्दी में पहुंचे थे।