विष्णुगढ़: करमाटांड में पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, नागपुर में बस दुर्घटना में हुई थी मौत
विष्णुगढ़ के अलपीटो पंचायत अंतर्गत करमाटांड़ निवासी प्रवासी मजदूर विनोद यादव (32) पिता प्रयाग यादव का शव रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों की करूण चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय मुक्तिधाम में शव का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि विनोद यादव नागपुर के पांडूराना में फर्नीचर का काम करते थे।