विष्णुगढ़: अलपीटो के सामुदायिक भवन में एकता रैली की तैयारी को लेकर भाकपा माले प्रखंड कमेटी की हुई बैठक
मासस का भाकपा माले में विलय को लेकर धनबाद में आगामी 9 सितंबर को एकता रैली का आयोजन आहूत है। जिसमें विष्णुगढ़ प्रखंड से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को अलपीटो स्थित सामुदायिक भवन मे भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव जानकी शर्मा ने की। बैठक में हजारीबाग जिला सचिव पच्चू राणा मौजूद रहे।