विष्णुगढ़: रांची में आहूत युवा आक्रोश रैली में शामिल होने विष्णुगढ़ प्रखंड से 200 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता हुए रवाना
रांची के मोराबादी मैदान में शुक्रवार को भाजपा द्वारा आहुत युवा आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए विष्णुगढ़ प्रखंड से 200 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को रांची के लिए रवाना हुए। इसके लिए विष्णुगढ़ प्रखंड से पार्टी द्वारा आठ बसों की व्यवस्था कराई गई थी। विष्णुगढ़ पूर्वी मंडल से सुखदेव रजवार तथा पश्चिम मंडल से किशोर कुमार मंडल के नेतृत्व से रवाना हुए।