गंगा किनारे फोरलेन निर्माण के लिए हटाया गया अतिक्रमण, 10 ईंट भट्ठे तोड़े गए
पटना: पटना से बख्तियारपुर के बीच गंगा किनारे प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण योजना को लेकर सुप्रीम कोर्ट के विशेष दिशा-निर्देशों के तहत जिला प्रशासन ने पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रशासनिक टीम ने थाना क्षेत्र के पिरदमड़िया घाट और आसपास के इलाकों में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से कुल 10 ईंट भट्ठों को ध्वस्त कर दिया।
प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर ईंट भट्ठा मालिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पीड़ित ईंट भट्ठा मालिक विजय कुमार यादव ने बताया कि करीब दो महीने पहले उन्हें इस मामले को लेकर नोटिस मिला था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई थी। भट्ठा मालिकों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने जमीन से जुड़े दस्तावेज प्रशासनिक अधिकारियों के सामने पेश करने का निर्देश दिया था, लेकिन इसके बावजूद बिना कोई नया नोटिस दिए ही उनके ईंट भट्ठों को तोड़ दिया गया।
वहीं, मौके पर मौजूद पटना पूर्वी की सिटी एसपी शैलजा ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा की गई है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि अभियान के पहले चरण में कुल 10 ईंट भट्ठों को ध्वस्त किया गया है।
#deshhitsamacher11 #followamanat24news #arjuansaripress #viralreelsfacebook #trendingreels #madhepurabihar #mithilataknews #Mithilatak #biharnewstoday #SaharsaNews
#PatnaNews #PatnaCity #Malsalami #Bakhtiyarpur #BiharNews #PatnaAdministration #News4Republic