कुचाई: खरसावां विधायक दशरथ गागराई 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे
झारखंड के खरसावां विधानसभा क्षेत्र की आवाज अब अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंच तक गूंजेगी. खरसावां विधायक दशरथ गागराई 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन-2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हो गए हैं. कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (CPA) की झारखंड शाखा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल विधायक गागराई बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे रांची से दिल्ली पहुंचे. विधानसभा अ