पटना ग्रामीण: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, कोल्ड स्टोरेज बनाने की बात कही
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा कार्यालय में रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने पेश किए गए बजट को लेकर बातचीत करते हुए किसानों के लिए किए गए घोषणाओं पर एक बार फिर से जानकारी दी। मौके पर उन्होंने धान अधिप्राप्ति को लेकर भी जानकारी दी और इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोल्ड स्टोरेज भी बनाया जाएगा।