पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने कहा, पुरुष चाहे जो करे, वह किसी को पैदा नहीं कर सकता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटने के बाद रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे अपने संबोधन में एक बार फिर से लड़का लड़की वाली बात कर दी। सीएम नीतीश कुमार ने पहले तो महिलाओं की खूब तारीफ की और उसके बाद उन्होंने कहा कि हमें मां पैदा करती है, पुरुष चाहे कुछ भी करे लेकिन वह किसी को पैदा नहीं कर सकता।