पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार ने कंगनघाट से दीदारगंज तक निर्माणाधीन परियोजना का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार शाम करीब 5:30 बजे कंगनघाट से दीदारगंज तक निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण किया। दरअसल जेपी गंगा पथ परियोजना के तहत सीएम नीतीश कुमार ने यह निरीक्षण किया है। मौके पर पटना जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह समेत संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।