पटना ग्रामीण: पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर रील बनाने के चक्कर में दो युवक गंगा नदी में डूबकर मरे
पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर गंगा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई है। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शव को नदी से बाहर निकाला है। दोनों नदी में घुसकर रील बना रहे थे इसी दौरान नदी की तेज धार में बह गए। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों को ढूंढना शुरू किया रविवार की शाम 5:30 बजे दोनों के शव को नदी से बाहर निकाला गया है और पोस्टमार्टम के लिए पटना पीएमसीएच भेजा गया है