पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से 8 चोर गिरफ्तार, 15 लाख का सामान बरामद, रेल पुलिस ने की कार्रवाई
रेल पुलिस पटना ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा है। इनके पास से करीब 15 लाख का सामान बरामद हुआ है। इसमें 8 मोबाइल, 25000 रुपए कैश, सोना 104 ग्राम, चांदी 400 ग्राम, गांजा 7 किलो शामिल है। पटना जंक्शन पर शाम 4 बजे प्रेस वार्ता कर इसकी पुष्टि रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने की है। पकड़े गए चोरों में 6 हरियाणा, 1 दिल्ली और 1 जमुई का है।