मिहींपुरवा: मटेही में दादी की गोद से बच्चे को तेंदुए ने खींचने की कोशिश की, ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भागा, इलाज जारी
बहराइच में राणा फार्म मटेही में मंगलवार शाम करीब 5 बजे तेंदुए ने 4 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा घर के आंगन में दादी की गोद में बैठा था। तभी पीछे गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उसे जबड़े में दबोचने की कोशिश की। दादी ने पोते को सीने से लगाए रखा और शोर मचाया। ग्रामीणों के पहुंचने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया