नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 में लगेगा ट्यूबवेल पेयजल की समस्या से लोगों को मिलेगा निजात
#रामनगरहैडलाइन - रामनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही पेयजल किल्लत से जल्द ही स्थायी मुक्ति मिलने जा रही है, क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए नए ट्यूबवेल निर्माण कार्य का आज विधिवत रूप से सुचारु कर दिया गया है, ट्यूबवेल कार्य आज से शुरू होने पर स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। इस अवसर पर उत्तराखंड किसान आयोग के सदस्य संजय डोर्वी भी मौजूद रहे, उन्होंने इस जनहितकारी कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का विशेष रूप से आभार जताया, संजय डोर्वी ने कहा कि वार्ड नंबर 18 में पेयजल की समस्या से लोग काफी समय से परेशान थे, गर्मी के दिनों में पानी की मांग बढ़ने पर यह किल्लत और गंभीर रूप ले लेती थी, मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है, ट्यूबवेल का निर्माण कार्य पूरा होते ही पूरे वार्ड में पर्याप्त और स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, स्थानीय नागरिकों ने भी सरकार और किसान आयोग के सदस्य संजय डोर्वी का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि इस ट्यूबवेल के शुरू होने से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को राहत मिलेगी।
#CMpushkardhami #Bjpramnagar
#jalsasthan #sanjaydorvi #Ramnagarnews #newsallflower #newsviral