जोकीहाट: जोकीहाट में किस्त के विवाद में महिला के साथ हुई मारपीट
अररिया के जोकीहाट नगर पंचायत स्थित काशीबाड़ी गांव में मोटरसाइकिल की किस्त को लेकर विवाद में मारपीट हो गई। घटना में 30 वर्षीय रूबी घायल हो गईं। वह आसिफ आलम की पत्नी हैं। परिजनों ने उन्हें सीएचसी जोकीहाट में भर्ती कराया है, जहां इलाज जारी है। रूबी की मां ने बताया कि इलाज के बाद थाने में लिखित आवेदन दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।