खरसावां: जोजोडीह में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, शिक्षा, कला, संस्कृति, खेल और आजीविका जैसे विषयों पर हुई चर्चा
खरसावां के जोजोडीह में ग्राम मुंडा गुरु चरण बांकिरा की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे एक विशेष ग्राम सभा आयोजित की गयी. विशेष ग्राम सभा में गांव की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में कृषि, सिंचाई, जन विकास, शिक्षा, कला-संस्कृति, खेल, आवागमन, आजीविका समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी. इस दौरान गांव के सर्वांगिण विकास के लिये जन सहभागिता प