कटरा मानराय में 14 से सजेगा गणेश महोत्सव, 20 को रामगंगा में विसर्जन
#बरेली। कटरा मानराय स्थित गणेश पंडाल में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति (कटरा का राजा गणेश मंडल) की ओर से 14 से 20 सितंबर तक गणेश महोत्सव आयोजित किया जाएगा। समिति अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने प्रांगण में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
14 सितंबर को मूर्ति स्थापना व पं. श्याम जी का कीर्तन, 15 को माता की चौकी जागरण, 16 को श्री सत्यनारायण कथा, 17 को प्रसाद पूजन, 18 को राधा रानी के नाम फूलों की होली व छप्पन भोग, 19 को हवन पूजन और विशाल शोभायात्रा तथा 20 सितंबर को दही हांडी उत्सव होगा। इसके बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन रामगंगा में किया जाएगा।
#Bareillynewslive
Bareilly, Bareilly | Sep 13, 2026