मढ़ीनाथ में करोड़ों की संपत्ति पर कब्जे की कोशिश का आरोप
बरेली। मढ़ीनाथ चौकी के पास करीब आठ करोड़ रुपये की संपत्ति पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए एक परिवार ने नगर निगम और रामलीला कमेटी के खिलाफ जांच की मांग की है। परिवार का दावा है कि वह वर्ष 1938 से संपत्ति पर आबाद है और उसके पास बैनामा भी है। आरोप है कि वर्ष 2019 में फर्जी रामलीला कमेटी गठित कर मकान को विभाजित करने का प्रयास किया गया। परिवार के अनुसार मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शनिवार को कुछ लोगों पर नगर निगम के नाम पर पहुंचकर मरम्मत कार्य रुकवाने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया। मनोज विकट ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Bareilly news Live