सतना शहर में हर साल की तरह इस साल भी हजरत इमाम हुसैन साहब की याद में चेहल्लुम का मातमी जुलूस निकाला गया । 1400 साल पहले करबला में इमाम हुसैन साहब की शहादत को याद करते हुए मातम मनाया जाता है । शिया असना अशरी इमाम बारगाह नजीराबाद से मातमी जुलूस निकला गया जो शहर गश्त करता हुए रविवार की शाम 6 बजे नजीराबाद में समाप्त हुआ ।