जांजगीर: आईटीआई में सेवा सेतु पोर्टल के उपयोग का प्रशिक्षण, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई
शासकीय सेवाओं को डिजिटल माध्यम से सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सेवा सेतु पोर्टल के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत सारागांव, बम्हनीडीह, पामगढ़ और अकलतरा के आईटीआई में प्राचार्यों, प्रशिक्षण अधिकारियों एवं विद्यार्थियों को पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जान