गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस की जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 536.75 लीटर शराब बरामद, 3 गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत गया पुलिस को बड़ी हाथ लगी है। अभियान में कुल 536.75 लीटर शराब एवं 1 बाइक बरामद करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।