सादाबाद: पलावत के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, 1 दिन पहले हुआ था रिश्ता तय
नसीरपुर रसमई निवासी विनोद कुमार को पलावत के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि विनोद का रिश्ता बुधवार को ही पक्का हुआ था।