चितरोड़ी में मिला मौसम विज्ञान का उपकरण, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; पुलिस ने कब्जे में लेकर की शांति की अपील
जैसलमेर के भणियाणा उपखंड क्षेत्र स्थित चितरोड़ी और बालू सिंह की ढाणी के पास अचानक एक संदिग्ध उपकरण मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीणों द्वारा फोटो भेजकर सूचना दिए जाने पर भणियाणा थाना अधिकारी देव चौधरी और पुलिसकर्मी पवन सिंह मौके पर पहुंचे और उपकरण को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह 'वैसला रेडियोसॉन्डे (RS41 सीरीज)' जैसा मौसम विज्ञान संबंधी उपकरण है, जिसे मौसम के गुब्बारे के साथ ऊपरी वायुमंडल में तापमान, नमी, वायुदाब और हवा की गति व दिशा के आंकड़े जुटाने के लिए भेजा जाता है। पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को इसके पूरी तरह सुरक्षित होने और किसी भी तरह की खतरनाक वस्तु न होने की जानकारी दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
#DesertStormNews #Jaisalmer #Bhaniyana #Chitrodi #JaisalmerNew