तरहसी: सेलारी सुखरो टोला और सेवती में तरहसी पुलिस ने होली को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान, 300 किलो जावा महुआ नष्ट किया
जिले की एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर होली को लेकर अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। तरहसी पुलिस ने उदयपुरा-1 पंचायत के सेलारी सुखरो टोला और सेवती में कार्रवाई की। अवैध 300 किलो जावा महुआ एवं शराब नष्ट किया गया। पुलिस ने बरामद जावा महुआ और शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस विशेष अभियान में तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार, एसआई अशोक राम थे।