तरहसी: झारखंड विधानसभा में हेमंत सरकार के बजट पर पांकी विधायक ने उठाए सवाल, कहा- राशि खर्च न कर पाना चिंताजनक
झारखंड विधानसभा में हेमन्त सरकार के बजट पर पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे सवाल उठाये। कहा कि इस वित्तीय वर्ष 1लाख 45 हजार 400 करोड रुपए का बजट पेश किया गया है जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 13% अधिक है, लेकिन इसकी वास्तविकता कुछ और है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से जो राशि राज्य सरकार को मिलती है, उसे राज्य सरकार खर्च नहीं कर पाती है।