तरहसी: पलामू-गढ़वा में डेढ़ घंटे में तीन सड़क हादसे, तीन युवकों की मौत
पलामू-गढवा में डेढ घंटे के भीतर तीन हादसे हुए, जिसमें तीन की जान चली गयी। इन घटनाओं में मृत तीनों युवक थे। पलामू के पांकी एवं लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में 1-1, जबकि गढवा के बेलचंपा में एक घटना हुई। सभी के शव शाम 7 बजे तक एमआरएमसीएच लाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जायेंगे। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।