आबू रोड: आबूरोड में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, एसपी के निर्देश पर शहर पुलिस रही सख्त
आबूरोड शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से शहर थाना क्षेत्र में देर शाम पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के आदेशानुसार डीएसपी गोमाराम चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें शहर थाना पुलिस के जवानों ने भाग लिया।