इनका नाम है नेहा पच्चीसिया जो मध्य प्रदेश कटनी की CSP हैं इसके अलावा मैडम इंफ्लूएंसर भी हैं।
इनके कारनामे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे और सोच में पड़ जाएंगे कि इनका नाम नेहा पच्चीसिया नहीं कुछ और होना था।
इनके पास एक केस आता है जो किसी आकाश लोधी नाम से था। आकाश एक मर्डर केस में सस्पेक्ट था और उसकी जमानत नहीं हो रही थी।
मैडम कहती हैं कि मुझे 15 लाख दो मैं इनकी जमानत करवा दूंगी लेकिन आकाश की फैमिली के पास पैसे नहीं थे तो नेहा पच्चीसिया ने दिमाग लगाया
और ऐसी 400 बीसी दिखाई जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
नेहा ने आकाश के परिवार को मैनिपुलेट किया और 1 करोड़ की जमीन को 18 लाख 20 हजार में बिकवा दिया ताकि नेहा जी को 15 लाख रिश्वत मिल सके।
नेहा पच्चीसिया ने वो पैसे किसी मारूफ के अकाउंट में ट्रांसफर कराए लेकिन चार्जशीट फाइल न होने की वजह से आकाश को बेल मिल गई।
उसके बाद मामले की शिकायत कर दी गई तो CM मोहन यादव के संज्ञान में आया जिसके बाद इन्हें सस्पेंड किया गया।
अब इनके खिलाफ धोखधड़ी, जबरदस्ती और आपराधिक साजिश के तहत मामला भी दर्ज हुआ है।
Kahara, Saharsa | Aug 22, 2026