मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड अंतर्गत नाहस रुपौली उत्तरी पंचायत के बजराहा गांव में दीपावली की रात प्रजापति झा के घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में घर में रखे ट्रंक, अनाज, सोने-चांदी के जेवरात, 25 हजार रुपये नकद, बजाज डिस्कवर बाइक समेत दैनिक उपयोग की कई सामग्री जलकर नष्ट हो गई। घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलने पर पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है।
#Bisfi #Bajraha #MadhubaniNews #BiharNews #FireIncident #DiwaliFire #BreakingNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bisfi News ] [ Bajraha News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Breaking News ] [ Bisfi Fire News ] [ Diwali Fire Incident ] [ Bihar Fire News ] [ Nahas Rupauli Uttari ] [ Patouna Police ] [ DEN News Bihar ]