फर्रुखाबाद: नगला खैरबंद महावीर कोल्ड स्टोरेज के पास बेहोशी हालत में मिला जहरखुरानी का शिकार युवक, जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
शमशाबाद के गांव गढ़िया चिलसरा निवासी 30 वर्षीय सचिन पुत्र रामविलास दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।वह अपने घर रोडवेज बस से आ रहा था।तभी बस में किसी ने सचिन को जहरीला पदार्थ खिला दिया और वह बेहोश हो गया।थाना मऊदरवाजा के गांव नगला खैरबंद महावीर कोल्ड स्टोरेज के पास सचिन बेहोशी हालत में पड़ा मिला।सूचना पर 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया