चौपारण: चौपारण हादसे का दर्द बगोदर के बिहारो गांव तक पहुंचा, एक ही आंगन से उठीं चार अर्थियां, गांव में पसरा मातम
चौपारण में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो पंचायत अंतर्गत बिहारो गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे ने एक ही परिवार को ऐसा गहरा जख्म दिया कि एक ही आंगन से चार लोगों के शव निकले। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।