राष्ट्र निर्माण में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण-डॉ जाटव
एससी आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में पत्रकारवार्ता आयोजित
------
मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने होटल राधिका विलास में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सभी के प्रयासों से राष्ट्र मजबूत होता है, इसमें मीडिया की भी अहम भूमिका है। प्रेसवार्ता के दौरान विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रेनिक्स चैनल के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने कहा कि वे वर्ष 2013 से 2018 तक गोटेगांव से विधायक रहें, इसके बाद उन्होंने वर्ष 2021 में भाजपा मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया तथा गत 6 मई 2026 से मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे है। आयोग एक संवैधानिक संस्था है। उन्होंने बताया कि श्योपुर उनका 8वा जिला है, जहां वे भ्रमण पर लोगों से मिल रहे है, इसके पूर्व वे अब तक सात जिलों का भ्रमण कर चुके है। उन्होंने बताया कि श्योपुर जिले में भ्रमण के दौरान उनके द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं रोजगारमूलक योजनाओं की समीक्षा की गई है। इसके साथ ही विभिन्न छात्रावासों और विद्यालयों का निरीक्षण भी किया गया है। उन्होंने बताया कि सुधार एक सतत् रूप से जारी रहने वाली प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से संस्थाओं को ओर अधिक उपयोगी बनाया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति क्षेत्रों के विकास और मूलभूत सुविधाओं के संबंध में भी आंकलन किया गया है तथा जनप्रतिनिधियों और समाजजनो के साथ संवाद कर जानकारी प्राप्त की गई है, जिसके माध्यम से जिले में विकास को ओर अधिक गति प्रदान होगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur