लखीसराय: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को पिपरिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. पूर्वाह्न 10 बजे यहां ग्रीष्मावकाश के बावजूद काफी संख्या में स्कूली बच्चों एवं शिक्षक शामिल हुए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया. मौके पर क्विज, भाषण, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किए.