कुरारा
थाना क्षेत्र के रघवा गांव में भैंस को बचाने के प्रयास में नाले में बहे अधेड़ का शव 14 घंटे बाद बरामद, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने रातभर चलाया सर्च अभियान.
थाना क्षेत्र के रघवा गांव के पास भैंस को बचाने के प्रयास में नाले में उतरा 55 वर्षीय अधेड़ तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों के साथ रातभर टॉर्च की रोशनी में खोजबीन की। करीब 14 घंटे बाद मंगलवार सुबह घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर नाले में बड़ी-बड़ी झाड़ियों के बीच उसका शव फंसा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के रघवा गांव निवासी दयाशंकर पाल (55) सोमवार को अपने घरेलू पशुओं को चराने के लिए खेतों की ओर गया था। बताया गया कि शाम करीब पांच बजे वह भैंसों को लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एक भैंस नाले में चली गई।
भैंस को नाले से बाहर निकालने और उसे बचाने के प्रयास में दयाशंकर पाल भी ना�