निम्बाहेड़ा: सरसी और बांगेड़ा घाटा जीएसएस की क्षमता बढ़ेगी, ₹1.33 करोड़ की स्वीकृति जारी
निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सरसी और बांगेड़ा घाटा जीएसएस की विद्युत वितरण क्षमता बढ़ाने के लिए 1.33 करोड़ रुपये की तकनीकी स्वीकृति जारी की गई है। विधायक श्रीचंद कृपलानी की अनुशंसा पर उदयपुर जोन के मुख्य अभियंता ने यह स्वीकृति प्रदान की। जिसकी जानकारी गुरुवार को साँय सवा 7 बजे प्रेस नॉट जारी कर दी गई। सरसी जीएसएस की क्षमता बड़ाई जायगी।