निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ ने मनाया होली स्नेह मिलन
निंबाहेड़ा में अभिभाषक संघ द्वारा न्यायालय परिसर में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने रंगों और फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में एडीजे प्रथम राजकुमार चौहान, एडीजे द्वितीय कुसुम सूत्रकर, एसीजेएम प्रथम पेलाश मीणा, एसीजेएम द्वितीय सुमन मीणा और उपखंड अधिकारी विकास पंचोली ने रहे।