उधवा: राधानगर पुलिस ने गोबरगाड़ी गांव में छापेमारी कर एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा
राधानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के उत्तरी बेगमगंज पंचायत अंतर्गत गोबरगाड़ी गांव में छापेमारी कर एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपित गोबरगाड़ी निवासी गाबुल मंडल (35) वर्ष को पुलिस ने मंगलवार को अपराह्न करीब 5 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है