कोईलवर: कोईलवर में जाम की शिकायत करने पर युवक की पिटाई का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
कोईलवर प्रखंड के झलकू नगर छपरा मार्ग पर भीषण जाम की शिकायत करना युवक को भारी पड़ गया। आरोप हैं कि जाम हटाने की मांग करने पर पुलिस कर्मियों ने युवक की की पिटाई कर दी। इस घटना की आपबीती बताते युवक का एक वीडियो कोईलवर प्रखंड में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है।