सारठ: मंझलाडीह पंचायत में जिला व ब्लॉक कॉर्डिनेटर ने निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया, काम पूरा न करने पर नोटिस दिया
DDC पियूष सिन्हा के निर्देश पर आवास योजना के जिला कॉर्डिनेटर पवन कु. गुप्ता ने सारठ ब्लॉक कॉर्डिनेटर मोहन महरा संग मंझलाडीह पंचायत में निर्माणाधीन आवासों का भौतिक निरीक्षण किया। बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विभिन्न गांव में जाकर अबुआ व पीएम आवास योजना के लाभुकों को जल्द काम पूरा करने अन्यथा राशि की वसूली का नोटिस थमाते FIR दर्ज होने की बात कही