चित्तौड़गढ़: सुभाष चौक पर भारतीय नववर्ष को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय नव वर्ष कार्यक्रम को लेकर भारत माता की आरती के साथ ही नव वर्ष का स्वागत किया गया। भारतीय नववर्ष आयोजन स्वागत समिति द्वारा सुभाष चौक पर नववर्ष को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने नववर्ष के बारे में सभी को जानकारी भी दी। मंगलवार देर रात तक कार्यक्रम चला रहा। सर्व समाज के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया।