चित्तौड़गढ़: जहरीला पदार्थ खाने से अचेत सिंगोली के युवक ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम, सुसाइड नोट ने भीलवाड़ा पुलिस पर उठाए सवाल
नीमच के सिंगोली थाना अंतर्गत पलासिया के शांतिलाल मेहर ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसकी जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। उसके पास पाए गए सुसाइड नोट में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पकड़ी एक कार को छुडाने के लिए उसने भीलवाड़ा जिले के एक थाना प्रभारी के नाम महावीरदास नामक बिचोलिए को साढ़े 17 लाख रुपए देने के बावजूद गाड़ी नहीं छोड़ने का आरोप लगाया।