आगामी छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में नैनीताल पुलिस ने देर रात ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वृहद चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर रात 11 बजे से 2 बजे तक चले अभियान के दौरान चुनाव प्रचार की आड़ में हुड़दंग, अराजकता, यातायात बाधित करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मोटर वाहन अधिनियम के तहत 20 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा अनावश्यक रूप से घूमकर हुड़दंग और अराजकता करने वाले पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान चुनाव प्रचार से जुड़े नियमों और सार्वजनिक संपत्ति के विरूपण को लेकर दो मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छात्र संघ चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष प्रक्रिया में बाधा, सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता, यातायात व्यवस्था में व्यवधान या आमजन के साथ अभद्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात पुलिस ने कही है।
#Haldwani #NainitalPolice #HaldwaniPolice #OperationPrahar #StudentUnionElection #StudentElection #CollegeElection #PoliceChecking #NightChecking #PoliceAction #TrafficPolice #DrinkAndDrive #DrunkDriving #VehicleSeized #LawAndOrder #CrimePrevention #ElectionSecurity #CampusNews #StudentPolitics #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandPolice #UttarakhandNews #BreakingNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews