सिकंदरपुर: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में युवती को फोन पर अश्लील फोटो भेजने का आरोप
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहित युवती को युवक द्वारा बार-बार फोन कर परेशान करने और अश्लील फोटो भेजने का मामला सामने आया है। पीड़िता पक्ष के अनुसार आरोपी युवक लगातार मोबाइल पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। मना करने पर उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।