बेगूसराय के हरिपुर रुदौली मध्य विद्यालय में एचएम अरविन्द चौधरी का भव्य स्वागत
बछबाड़ा प्रखंड के हरिपुर रुदौली मिडिल स्कूल में गुरुवार को विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के साथ ग्रामीण अभिभावक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाप्रेमियों की बैठक हुई l इसकी अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष धनंजय निषाद ने की। इसमें 25 अगस्त को प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार चौधरी के योगदान देने के बाद गुरुवार को समारोपूर्वक ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया l एक स्वर से लोगों 20-21 जुलाई को एच एम के साथ आरोप-प्रत्यारोप को खारिज करते हुए इसे गलतफहमी बताया। वैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत- प्रतिशत उपस्थिति, मिसमैचिंग से उत्पन्न समस्या, अपार कार्ड, सीसीटीवी समेत अन्यान्य विषयों पर चर्चा हुई l छात्र हित, विद्यालय हित में ग्रामीणों ने एच एम को पूर्ण पूर्ण सहयोग देने का वादा किया। मौके पर मुखिया अजीत चौधरी, सचिव प्रियंका कुमारी, श्याम पासवान, राधे पासवान, नाथो पासवान, अमरेश कुमार, डाक विभाग के सेवानिवृत डाकबाबू रघुनंदन सहनी, हसरत अंसारी, रंजय कुमार समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे l
Bihar, India | Sep 9, 2026