तोकापाल: पीसीसी चीफ दीपक बैज का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान, कहा- प्रधानमंत्री मोदी हनीमून मनाने गए हैं इटली
Tokapal, Bastar | May 21, 2026 छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पीएम जार्जिया मेलोनी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ऐसा लग रहा है जैसे प्रधानमंत्री मोदी, मेलोनी के साथ ‘हनीमून’ मनाने गए हैं। फोटोशूट कर कर रहे हैं। दोनों नेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ‘वेडिंग शूट’ की तरह वायरल हो रही हैं। देश की समस्याओं को लेकर पीएम कितने गंभीर है।