कैरो: लोहरदगा टायनी टास्क में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत, एलकेजी अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के विकास पर ज़ोर
लोहरदगा के टायनी टास्क में मंगलवार दोपहर 2 बजे नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत के अवसर पर एलकेजी कक्षा के बच्चों के अभिभावकों के लिए अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को पाठ्यक्रम, सुरक्षा नियमों, शिक्षकों तथा शिक्षण पद्धतियों की जानकारी देना था, ताकि बच्चों की शिक्षा को और बेहतर बनाया जा सके।