मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत
मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना प्लेटफॉर्म संख्या-4 के समीप हुई। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड निवासी विंदेश्वर मेहता के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।