पटना ग्रामीण: जदयू नेता नीरज कुमार का तेजस्वी पर हमला: कहा - "राजनीतिक कोरोना के शिकार हैं नेता प्रतिपक्ष"
मंगलवार सुबह 10 बजे पटना में जदयू नेता नीरज कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव राजनीतिक कोरोना के शिकार हो चुके हैं क्योंकि कोरोना काल में वे लापता थे। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद वे हताश हो गए और विधानसभा सत्र में भी शामिल नहीं हुए। नीरज ने आगे कहा,पटना में रहकर भी उन्होंने सदन में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई।