पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, पूछा- एक करोड़ रोज़गार के लिए पैसा कहां से आएगा?
मंगलवार की दोपहर 12 बजे पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार एक करोड़ रोज़गार देने की बात कर रही है, लेकिन यह नहीं बता रही कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि इतनी बड़ी संख्या में नौकरियों के लिए फंड का प्रावधान क्या है? क्या ये सिर्फ जुमला है?